Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड- दिनदहाड़े बाईक लेकर रफूचक्कर हुआ चोर, सीसीटीवी में वारदात हुई कैद

इन दिनों दो पहिया वाहन चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं, लाख सुरक्षा के बावजूद बाइक चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, यह पूरी वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन अभी तक बाइक चोर का पता नहीं चला, रुड़की के कर्नल एनक्लेव ढंडेरा रोड पर घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को चंद सेकेंड में लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया की दो शातिर चोर मेरी मोटरसाइकिल चोरी करके फरार हो गए है।

इन दिनों बाइक चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, बाइक चोर वारदातों को लगातार अंजाम देने में लगे हैं, फिर चाहें बाइक घर के सामने खड़ी हो या दफ्तर के, पब्लिक प्लेस पर हो या प्राइवेट बेखौफ चोर हर जगह से बाइक उड़ा ले जा रहे हैं। ताजा वाकया कर्नल एनक्लेव ढंडेरा रोड पर घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल बाइक चोरी की वारदात का है, जहां बाहर खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक को चोर बड़ी ही आसानी से चोरी कर फरार हो गया, लेकिन चोरी की ये पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है। कि पहले तो चोर बाईक पर बैठकर काफी देर तक यह देखता रहा कि उसे कोई देख तो नही रहा और आश्वस्त होने के बाद चोर ने कुछ ही मिनटों में अपने पैर से बाइक का लॉक तोड़ ड़ाला और लेकर रफूचक्कर हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]