Connect with us

उत्तराखंड- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच, जमकर हुई धक्का-मुक्की (वीडियो)

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच, जमकर हुई धक्का-मुक्की (वीडियो)

जोशीमठ के भू धंसाव को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आवास को कूच किया। राजभवन के बाहर जबरदस्त हंगामा हुआ, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को पुलिस द्वारा रोका गया, साथ ही करण के दलबल को रोकने का प्रयास भी किया गया. पुलिस का कहना है की आवास कूच के लिए कांग्रेस द्वारा कोई भी परमिशन नहीं ली गई थी, जिसके चलते उनको रोका गया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि प्रदेश सरकार जोशीमठ भू धंसाव को लेकर ठोस रणनीति बनाएं, ताकि पहाड़ बच सके। इसलिए विरोध के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ता आवास कूच करने गए थे, जिससे सरकार इस मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल समस्या का समाधान करे।

टॉप की ख़बर 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) 20 दरोगा एक साथ किए निलंबित, मचा हड़कंप…

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top