उत्तराखण्ड
उत्तराखंड- भाजपा विधायक ने किया सरकार के खिलाफ धरने में बैठने का ऐलान, पार्टी में मची खलबली, जानिए क्या है पूरा मामला
प्रदेश की भाजपा सरकार में अब भाजपा विधायक पार्टी फोरम पर बात रखने की जगह खुल कर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। मामला देहरादून का है, जहां चल रहे स्मार्ट सिटी के काम की धीमी रफ्तार के चलते राजपुर विधायक खजान दास भाजपा से नाराज चल रहे हैं । मीडिया से रूबरू होते वक्त खजान दास ने बताया कि समस्त अधिकारियों और सरकार को अवगत करवाने के बावजूद स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेज़ी नही आ रही।
वहीं राजपुर विधानसभा में 90% काम स्मार्ट सिटी के ही अंतर्गत करवाए जाने हैं । अधूरे छूटे कार्यों के चलते जनता और स्थानीय निवासियों को कई परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते अब विधायक के पास अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने में बैठने के अलावा कोई चारा नहीं बचता, सीधे तौर पर विधायक की नाराजगी नगर निगम के मेयर से है। यदि 25 तारीक तक स्मार्ट सिटी के कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया जाता तो विधायक खजान दास अपनी ही सरकार के खिलाफ घंटाघर पर धरने पर बैठेंगे। बताते चलें स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सड़क की मरम्मत और डामरीकरण का काम अब पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)