Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- पुलिस की गिरफ्त से कैदी हुआ फरार, चलते वाहन से कूद गया था कैदी, खोजबीन में जुटी पुलिस

बिना हतकडी लगाए पुलिस मुजरिम को ले जा रही थी, तभी पुलिस की कैद से मुजरिम फरार हो गया, मुजरिम के फरार होने से हड़कंप मच गया। हरिद्वार की रुड़की जेल में मुजरिम को ला रही पुलिस के गिरफ्त से फरार हुआ मुजरिम, जी हां लक्सर पुलिस की कैद से एक मुजरिम फरार हो गया दरअसल लक्सर कोतवाली पुलिस द्वारा आज कई मुजरिमों को न्यायालय में पेश कर रुड़की जेल लाया जा रहा था।

जब पुलिस कैदियों को लेकर छोटी बस के जरिए रुड़की आने के दौरान नगला इमरती गांव के पास लक्सर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रायपुर निवासी कैदी सिकंदर ने चलती बस से छलांग लगा दी, वाहन को रोककर अन्य पुलिसकर्मी भी उसके पीछे दौड़ पड़े, मगर पुलिस की कैद से फरार मुजरिम उनके हाथ नहीं आया।

सूचना पाते ही लक्सर कोतवाली सहित रुड़की और मंगलौर पुलिस भी हरकत में आई और फरार मुजरिम की तलाश में कांबिंग की गई, वहीं दूसरी ओर पुलिस की नाकामी ज्यादा देर तक नहीं छिप सकी और देखते ही देखते सुर्खियों के बाजार में पुलिस की इस नाकामी का खेल ऐसा फैला कि पुलिस अधिकारी अब जवाब देने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। वही सीओ मंगलौर बहादुर सिंह चौहान का कहना है कि अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है और जल्द ही मुजरिम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]