Connect with us

उत्तराखण्ड

बेरोजगारी ने दान सिंह को आत्महत्या करने पर किया मजबूर…

हल्द्वानी – एक चालक ने बेरोजगारी के चलते पंखे के कुंडे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर राजपुरा निवासी 50 वर्षीय दान सिंह बिष्ट ने घर में लगे पंखे के कुंडे में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख पैरोंतले जमीन खिसक गई। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और अचेतावस्था में दान सिंह को फंदे से उतार कर बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी प्रेमा ने पुलिस को बताया कि दान सिंह पूर्व में गाड़ी चलाता था। लेकिन तीन वर्ष से वह बेरोजगार था। इसके चलते वह मानसिक तनाव में था और अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]