Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष विश्वजीत नेगी के नेतृत्व में पत्रकारों ने सीएम पुष्कर धामी से इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर की मुलाकात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कहा कि उनकी सरकार पत्रकारों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ का पूरा सम्मान करती है। मुख्यमंत्री आज अपने आवास में स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे थे। स्टेट प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पत्रकार कल्याण कोष में दी गई धनराशि बहुत कम हैं। श्री नेगी ने आग्रह किया कि कॉर्प्स फंड में 3 करोड़ की धनराशि ओर दी जाए जिससे प्रदेश के पत्रकारों का उचित पेंशन भी मिल सके।
स्टेट प्रेस क्लब ने भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से भूखंड आवंटन की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई गई पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में उन्होंने सूचना महानिदेशक को निर्देशित किया और भरोसा दिया कि इस मामले को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी के साथ टिहरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे, पदाधिकारी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]