Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- बाजार में दो दुकानों में लगी आग, आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी (वीडियो)

नैनीताल के बाजार में सुबह 3:00 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। बाजार के चौकीदार ने दुकान से धुआं उठता देख इसकी सूचना दुकान स्वामी और दमकल कर्मियों को दी, मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिन दुकानों में आग लगी उनके ठीक ऊपर एक होटल था। जिससे उस होटल में रुके पर्यटकों की जान पर खतरा बन गया, समय रहते स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

आग ने करीब दो दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मल्लीताल बाजार समेत आसपास के घरों को बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि तीन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है, दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर अधिकांश रूप से काबू पा लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]