Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता का भव्य समापन, 183 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, विजेताओं को किया गया सम्मानित…

‘

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा आयोजित ‘हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता–2026’ का आज भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में शहर के युवाओं एवं सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हल्द्वानी की प्रतिभाओं, रचनात्मकता और शहर की खूबसूरती को डिजिटल मंच पर नई पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं एवं सोशल मीडिया क्रिएटर्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतिभागियों ने अपनी रील्स के माध्यम से हल्द्वानी की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों, स्थानीय खानपान, व्यापार, कला-संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज शहर की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इस पहल के माध्यम से हल्द्वानी की सकारात्मक छवि को व्यापक स्तर पर स्थापित करने के साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है।

नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 183 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की रील्स का मूल्यांकन करने के उपरांत विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें—

  • प्रथम पुरस्कार: श्री दीप चन्द्र भट्ट
  • द्वितीय पुरस्कार: श्री हेमन्त सिंह बिष्ट
  • तृतीय पुरस्कार: श्री मो. आसिम मिकरानी

को प्रदान किया गया।

समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शहर के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद कर डिजिटल माध्यमों से हल्द्वानी की पहचान को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर श्री जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री श्री रंजन बर्गली, मंडल अध्यक्ष श्री नीरज बिष्ट, सोशल मीडिया संयोजक श्री भुवन जोशी, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती स्मिता जोशी, पूर्व अध्यक्ष श्री कुलदीप कुल्याल, श्री सचिन साह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]