Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- देखते ही देखते बरसाती नाले में बह गया बाइक सवार, देखिए रेस्क्यू का यह वीडियो

पहाड़ों में लगातार बारिश होने के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाली नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, उफनते बरसाती नालों को पार करना खतरे से कम नहीं है। यह तस्वीर उत्तराखंड के रामनगर से सामने आयी जहां पर एक बाइक सवार को बरसाती पानी बहा कर ले गया।

रामनगर से पाटकोट को जोड़ने वाले मार्ग में बरसाती नाला अपने तेज उफान पर था, तभी नाले के दोनों ओर आवाजाही रुकी हुई थी, लेकिन एक बाइक सवार ने जल्दबाजी करते हुए पानी के तेज बहाव में अपनी बाइक निकालने का प्रयास किया और कुछ देर बाद वह पानी के तेज बहाव में लड़खड़ाने लगा, देखते ही देखते उसकी बाइक बहने लगी। अपनी बाइक को बचाने के लिए युवक भी बहते रहा कुछ देर बाद जब बाइक और बाइक सवार दोनों ही बह कर दूर जाने लगे, वही स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बाइक और बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया जिसमें बाइक सवार को बचा लिया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]