Connect with us

उत्तराखण्ड

यहाँ ससुरालियों के खून का प्यासा हो गया दामाद, वजह जानकर होगी हैरानी…

आज तक आपने दामाद और ससुरालियों के बीच तनातनी के कई मामले सुने होंगे। लेकिन विकासनगर में गजब का मामला सामने आया जहाँ एक दामाद ने पहले तो ससुराल में खड़ी बाइक पर आग लगा दी फिर असलहा लहराते हुई कई राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान दामाद पर गुस्से का इस कदर भूत सवार था कि मौके पर अगर उसे कोई भी मिलता तो वह उसकी जान का दुश्मन बन सकता था।

दरअसल दामाद की गुस्से के पीछे कारण ये था कि ससुरालियों ने उसकी पत्नी को उसके साथ नहीं भेजा। जिसके चलते दामाद भड़क गया। और यह सब देखकर ससुरालियों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार विकासनगर के बाबूगढ़ स्थित अजीतनगर बस्ती में जामतूदास अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार रात को घर आए दामाद और उसके भाई ने जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद आरोपियों ने बाहर खड़ी ससुर की बाइक पर तेल डालकर आग लगा दी। बाइक में लगी आग लगने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। ससुराल पक्ष का आरोप है कि दामाद और उसके भाई ने हमला करने की नीयत से घर के बाहर कई राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद ससुराल पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ससुराल पक्ष ने बताया कि पूर्व में भी दामाद के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी दामाद आपराधिक प्रवृत्ति का है। पीड़ि‍त ससुराल पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुंदर पाल और उसके भाई कुलदीप पुत्र करण सिंह निवासी शीतलगढ़-शामली के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]