Connect with us

उत्तराखण्ड

भीमताल: जितेन्द्र मेहता (जीतू) को भीमताल विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भीमताल, 5 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट जी की सहमति के उपरांत भाजपा प्रकोष्ठों को मिले महत्वपूर्ण राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ की सफलता के लिए विधानसभावार विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की गई है।

इस घोषणा के तहत प्रदेश नेतृत्व द्वारा श्री जितेन्द्र मेहता (जीतू), प्रदेश संयोजक – सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, भाजपा उत्तराखंड को भीमताल विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

श्री मेहता के भीमताल विधानसभा प्रभारी बनने की खबर मिलते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के लोगों ने श्री मेहता को सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि श्री जितेन्द्र मेहता एक अनुभवी, कर्मठ और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े कार्यकर्ता हैं। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के रूप में उन्होंने प्रदेश भर में संगठन को मजबूत किया है। अब भीमताल विधानसभा प्रभारी के रूप में उनके मार्गदर्शन में ‘सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम को नई गति मिलेगी।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री मेहता के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा में राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होगा और पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]