Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: पुलिस ने लौटाए 250 लोगों के खोए मोबाइल, 55.25 लाख रुपये के फोन बरामद, SSP मंजुनाथ टीसी ने दीपावली पर लौटाई मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर मुस्कान

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 250 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 55 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, जुलाई से 4 नवंबर 2026 तक नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को मोबाइल फोन बरामद करने के निर्देश दिए थे।

एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी राकिकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश की गई।

पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत के बाद उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली तथा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 250 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन विभिन्न ब्रांड के हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 55,25,000 रुपये है।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे और एसएसपी नैनीताल सहित पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

इन कंपनियों के मोबाइल हुए बरामद

बरामद मोबाइल फोन में आईफोन के 7, सैमसंग के 40, ओप्पो के 58, वनप्लस के 13, रियलमी के 19, वीवो के 45, मोटोरोला के 7, नोकिया के 1, इनफिनिक्स के 7, रेडमी के 23, पोको के 17, आईक्यू के 8, टेक्नो के 2 और आईटेल के 3 मोबाइल शामिल हैं।

मोबाइल रिकवरी टीम को मिला पुरस्कार

मोबाइल फोन बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर और कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति शामिल रहे। एसएसपी नैनीताल ने टीम के सराहनीय कार्य के लिए 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]