Connect with us

उत्तराखण्ड

अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर एसडीएम हल्द्वानी ने किया यह काम।

अंतराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर जवाहर ज्योति स्थित वृद्धा आश्रम में एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह ने आश्रम में रह रहे लोगों का हालचाल जाना और उनको सम्मानित किया, इस दौरान एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने वृद्धा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से कहा कि सरकार और प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ी है।

उनके स्तर से जो भी प्रयास वृद्धा आश्रम को बेहतर बना सकते हैं, उसके लिए वह हमेशा तैयार रहेंगे, एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि वृद्धा आश्रम में लोगों की सेवा करने के लिए मन में सेवा भाव का होना बहुत जरूरी है। तभी हम असहाय बुजुर्गों की सहायता कर सकेंगे, क्योंकि वृद्ध और असहायों की सहायता करना हमारा पहला कर्तव्य है।

ऐसे में वह हमेशा व्यक्तिगत तौर पर वृद्धा आश्रम में रहने वाले वृद्धों की सहायता के लिए सदैव काम करते रहेंगे। वहीं एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने वृद्धा आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों का आधार कार्ड, राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए।

इस दौरान वृद्धा आश्रम के संचालक प्रकाश चन्द्र डिमरी ने वृद्धा आश्रम की रूपरेखा के बारे में बताया कि यहां पर मौजूदा समय में 15 असहाय बुजुर्ग अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से कर रहे हैं। वही बुजुर्गों को देखने वाली मालती और अल्का आर्य ने बताया की वह वृद्धा आश्रम में पिछले 4 सालों से वृद्धजनों की सेवा कर रहीं हैं।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]