Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नकल विरोधी कानून को लेकर सीएम कल करेंगे आभार रैली, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने की प्रेस वार्ता…

Haldwani news नकल विरोधी कानून को लेकर कल हल्द्वानी में भाजपा युवा मोर्चा एक बड़ी आभार रैली करने जा रही है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार किया जाएगा, आभार रैली की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने बताया कि नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले से दस हजार युवा कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताएंगें।

भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड देश में पहला ऐसा प्रदेश है जहां सबसे कठोर नकल विरोधी कानून बना है, युवाओं के भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह कानून बनाया है लिहाजा युवा उनका आभार करने के लिए बेहद उत्साहित है, इसलिए कल रामलीला मैदान में युवा आभार रैली आयोजित की जा रही है।

वही भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए नकल विरोधी कानून से माफियाओं को खत्म करने का काम किया गया है इसलिए भाजपा युवा मोर्चा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आभार रैली का आयोजन कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]