Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पूनम अल्का सिंह की संपत्ति को कुर्क करने के सिटी मजिस्ट्रेट ने किए जारी आदेश…

Haldwani news हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पूनम अल्का सिंह की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उनके द्वारा तहसीलदार हल्द्वानी और थाना प्रभारी काठगोदाम को संयुक्त रूप से पूनम अल्का सिंह की तमाम संपत्ति की पैमाइश और लिखित पड़त करने के बाद कुर्की करने के आदेश दिए हैं, क्योंकि पूनम अल्का सिंह की संपत्ति पर कई पक्ष दावा कर रहे हैं,लेकिन उनके दावों में कोई मजबूती नही दिख रही है,

आपको बता दें जब पूनम अल्का सिंह का ईसाई धर्म के अनुरूप अंतिम संस्कार होना था, उस वक्त कई लोगों ने पूनम अल्का सिंह से अपना रिश्ता जोड़ना चाहा, किसी ने पूनम अल्का सिंह को अपनी माँ का रिश्ता बताया तो किसी ने उसको अपना पत्नी बता कर उसका वारिसान साबित करना चाहा था, लेकिन किसी के पास भी पूनम अल्का सिंह के साथ अपना वारिसान होने का पुख्ता प्रमाण नहीं थे,

यह मामला कहीं अधिक विवादित और शांति व्यवस्था ना बिगाड़ दे, इसको ध्यान में रखते हुए आज सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पूनम अल्का सिंह की नैनीताल रोड स्थित संपत्ति को कुर्क करने के आदेश तहसीलदार और थाना प्रभारी काठगोदाम को संयुक्त रूप से किए हैं, जिसके बाद पूनम अल्का सिंह की संपत्ति कुर्क की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]