Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – आरटीओ प्रवर्तन नंद किशोर के निर्देशन में परिवहन विभाग ने की यह बड़ी कार्यवाई…

इस आशय जानकारी देते हुए आरटीओ नंद किशोर ने बताया कि जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा सख्त प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये दिनांक 17 नवम्बर 2023 को 153 वाहनों के चालान किये गये तथा 05 वाहनों को बंद किया गया, कुल 09 प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा सघन चैकिंग अभियान संचालित करते हुये वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही करते हुये 43 भार वाहनों, 42 दो पहिया वाहन, 12 ऑटो / ई-रिक्शा, 03 बसें, 33 टैक्सी / मैक्सी एवं अन्य 21 वाहनों के चालान किये गये तथा 05 वाहनों को विभिन्न थानों में बन्द किया गया।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 31 ओवरलोड यात्री वाहन, 04 ओवरलोड भारवाहन के चालान किये गये, 08 वाहन बिना फिटनेस, 07 बिना परमिट, 31 बिना लाईसेन्स, 22 बिना टैक्स, 12 बिना बीमा, 41 बिना हेल्मेट, 21 बिना सीटबेल्ट, 01 ट्रिपल राईडिंग, 02 मोबाईल का प्रयोग सहित 66 वाहनों के अन्य अभियोगों में चालान किये गये।

परिवहन विभाग द्वारा निरन्तर यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना के दृष्टिगत विशेष चैकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]