Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भारत पाक वॉर के वीर योद्धा ने केबल ट्रॉली से की अंतिम यात्रा, सिस्टम को आइना दिखाता यह वीडियो

हल्द्वानी : रानीबाग के दानीजाला गांव में मूसलाधार बारिश में केबल ट्रॉली से लेकर जाना पड़ा शव, अंतिम संस्कार में हुई देरी, रानीबाग के दानीजाला गांव में मूसलाधार बारिश के बीच एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में देरी हो गई, क्योंकि गांववासियों के लिए शहर की ओर आने के लिए अभी तक ब्रिज नहीं बन पाया है, जिससे भारी बारिश के बीच गौला नदी उफान पर होने से बुजुर्ग के शव को केबल ट्रॉली के माध्यम से लाया गया। गांव वालों ने नाराजगी जताते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि दशकों से सरकार गांव उनकी उपेक्षा कर रही है। जानकारी के मुताबिक,1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतिभाग करने वाले वीर योद्धा गोपाल जंग बस्नेत का बीते कल निधन हो गया। गोपाल जंग रानीबाग के दानीजाला में रहते थे, बीमारी के बाद 78 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके दो बेटे सेना में सेवारत हैं। गांव वालों के ने बताया कि यहां करीब 20 परिवार रहते हैं, लेकिन फिर भी आज तक झूलापुल को लेकर पूरे गांव की दशकों की मांग अधूरी ही है। हल्द्वानी शहर से कुछ ही दूरी पर बसे इस गांव ने ब्रिटिश आर्मी से लेकर अब तक भारतीय सेना में देश की सेवा की है। आज भी लगभग एक दर्जन से अधिक युवा देश की सेवा के लिए सेना में सेवाएं दे रहे हैं। फिर भी अभी तक अपने मूलभूत अधिकारों से वंचित हैं। इस दौरान सेना से सेवानिवृत ग्रामवासी मेजर राजेंद्र सिंह, जीवन थापा, गोपाल सिंह थापा, राम सिंह थापा, विनोद थापा, किशन सिंह, प्रदीप सिंह, प्रभात वस्नेत, मनीष वस्नेत, नरेंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]