Connect with us

कुमाऊँ

फिर फूट सकता है भाजपा में बगावती बम, बड़े पदाधिकारियों का दबाव सह नहीं पा रहे छोटे पदाधिकारी

भाजपा में बगावत के सुर लगातार जारी है। अब खबर है कि कई बड़े पदाधिकारी वह कुर्सी मेंं बैठे एक नेता से नाराज चल रहे है। इसी नाराजगी के चलते अभी तक पांच पदाधिकारी इस्तीफा दे चुके है। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कई लोगों पर आरोप लगाये। अब एक बार फिर हल्द्वानी में कई कार्यकर्ता नाराज चल रहे है। ऐसे में आने वाले समय में भाजपा पदाधिकारियों की नाराजगी खुलकर बाहर आ सकती है।

इन दिनों हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक भाजपा में हलचल मची हुई है। सूत्रों की माने तो जल्द कई पदाधिकारी बगावती मूड में है। लगातार बड़े पदाधिकारियों पर आरोप लग रहेे है। ऐसे में कही विधानसभा चुनाव 2022 के आते-आते भाजपा की आधी टीम बगावत न कर दे। जिस तरह से भाजपा के अंदर कलेश चल रहा है। वह आने वाले समय में भाजपा को महंगा पड़ सकता है।

बता दें कि पिछले दिनों भाजपा हल्द्वानी के उत्तरी मंडल में मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत, महामंत्री, कोषाध्यक्ष अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके अगलेे दिन महिला मोर्र्चा की दो पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया। ऐसे में हल्द्वानी ही नहीं पूरे प्रदेशभर में भाजपा में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ बड़े पदाधिकारियों का दबाव छोटेे पदाधिकारी सहन नहीं कर पा रहे है। जिससेे बगावती बिगुल बजने के पूरे आसार है।

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]