Connect with us

आध्यात्मिक

चमोली: बद्रीनाथ धाम चढ़ावे गड़बड़ी मामले में SIT जांच के बाद मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार

चमोली: श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि और अन्य भेंट सामग्री में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में गठित एसआईटी की जांच के बाद पुलिस ने मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े इस संवेदनशील मामले में शासन के निर्देश पर निष्पक्ष और गहन जांच कर कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की तहरीर पर कोतवाली बद्रीनाथ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 एवं 316(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 2 जुलाई को थाली भेंट की गणना के दौरान हुई विभागीय जांच में मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल द्वारा धनराशि और अन्य भेंट सामग्री को चोरी-छिपे निजी हित में ले जाने के तथ्य सामने आए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी कई बार गणना कक्ष से धनराशि और अन्य भेंट सामग्री को मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर तथा जेब में रखकर बाहर ले गया।एसआईटी जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर 500 रुपये के नोट, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला और केसर के पैकेट भी अवैध रूप से अपने कब्जे में लिए। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 12 जुलाई की रात आरोपी प्रमोद नौटियाल को उसके देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]