Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: स्कूटी पर चार युवक सवार, स्कॉर्पियो से हुई भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा स्कूटी और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में हुआ।
जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर चार युवक सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। चौथे घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ हल्द्वानी अमित सैनी और कोतवाल विजय मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी भी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और मृतकों व घायल युवक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को घायल युवक का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, स्कूटी सवार चारों युवक गौलापार से लालकुआं की ओर जा रहे थे, जबकि स्कॉर्पियो लालकुआं से ज्योलिकोट की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तीनपानी फ्लाईओवर पर दोनों वाहनों के बीच तेज रफ्तार में आमने-सामने की टक्कर हो गई,फिलहाल मामले की जांच पुलिस से प्रशासन की तरफ से की जाएगी।मृतकों की पहचान:
राहुल राजपूत (निवासी गोरा पड़ाव)
शिवम (निवासी गोरा पड़ाव)
अंशु आर्य
घायल:
आदि टम्टा (गंभीर, उपचार जारी)
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]