Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- UPSC परीक्षा में 72वी रैंक लाने वाले तनुज पाठक के घर पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश, दी शुभकामनाएं…

यूपीएससी परीक्षा में 72वी रैंक लाने वाले हल्द्वानी, शीशमहल निवासी तनुज पाठक को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने घर जाकर शुभकामनाएँ दी हैं। यूपीएससी परीक्षा में 72वी रैंक हासिल करने पर हल्द्वानी, शीशमहल निवासी तनुज पाठक को हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुमित हृदयेश ने उनके निवास पर जाकर उनका मुंह मीठा कराकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा तनुज ने हल्द्वानी का नाम पूरे उत्तराखण्ड के साथ देश में गौरवान्वित किया है। आज ऐसे युवाओं की देश को जरुरत है। जो आने वाले समय में देश के कर्णधार बनेंगे। उन्होंने तनुज के माता पिता, गुरुजनों की भी प्रशंसा की। इस मौके पर पुष्पा सम्मल, दिवेश तिवारी, हर्ष मनकोटी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]