Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जाम में फंसे SSP मीणा, ट्रैफिक जवान को किया सस्पेंड, वही होमगार्ड को दिया प्रशस्ति पत्र

हल्द्वानी में अपने ऑफिस को जा रहे एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का वाहन अग्रसेन चौक पर जाम में फंसा तो ड्यूटी पर तैनात सिपाही की कलई खुल गई। वह ड्यूटी से नदारत था। जबकि वहां तैनात एक महिला होमगार्ड अकेले ही यातायात संभाल रही थी।

इस पर तत्काल एसएसपी ने महिला होमगार्ड को प्रशस्ति पत्र दिया और ड्यूटी से गायब सिपाही को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि महिला होमागार्ड चंपा पनेरू अकेले सिंधी चौराहे से अग्रसेन चौक तक यातायात को सामान्य करने में लगी हुई ती। इस पर एसएसपी ने उसे प्रश​​स्ति पत्र दिया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि ड्यूटी से नदारद ताज मोहम्मद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]