Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कार्य स्थल में महिला सुरक्षा को लेकर शी बॉक्स पोर्टल का उद्घाटन,अपर निदेशक प्रशिक्षण ऋचा सिंह ने शी-बॉक्स/शी-बॉक्स पोर्टल से सम्बन्धित जानकारी महिला कार्मिकों की दी…

कार्य स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शी बॉक्स पोर्टल का उद्घाटन सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड शासनादेश के तहत कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों के केन्द्रीकृत डाटा बेस से सम्बन्धित शी-बॉक्स/शी-बॉक्स पोर्टल का उद्घाटन निदेशक संजय कुमार, द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ” महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और शी-बॉक्स पोर्टल इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे महिलाओं को अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस करने में मदद मिलेगी और वे बिना किसी भय के शिकायत दर्ज करा सकेंगी”।निदेशालय में आयोजित कार्यशाला के माध्यम से अपर निदेशक ऋचा सिंह द्वारा शी-बॉक्स/शी-बॉक्स पोर्टल से सम्बन्धित समस्त जानकारी सभी महिला कार्मिकों की दी गयी, जिसमें वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान निदेशालय परिवार की ओर से संयुक्त निदेशक अनिल कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक राजेन्द्र सिंह मर्तोलिया, उप निदेशक स्मिता अग्रवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बीके लोहनी, मुख्य व्यैक्तिक अधिकारी एलएन आर्य आदि उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]