Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – मित्र पुलिस की छवि को चरितार्थ करने वाली महिला पुलिस कर्मी को एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला…

  आज दिनॉक- 29.04.2024 को *श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल,* द्वारा एक महिला पुलिस कार्मिक द्वारा ड्यूटी में तैनात रहते हुए *मानवता का परिचय देकर सड़क पर वाहन के टक्कर से घायल परिवार को तत्काल नजदीकी अस्पताल में ईलाज हेतु ले जाकर जान बचाने* वाली *पुलिस जवान की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित* किया गया। उन्होंने *तारीफ* करते हुए इस तरह की पुलिसिंग के लिए और भी पुलिसकर्मियों से आगे आने की अपील की है, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से *पुलिस और जनता के बीच संबंध अच्छे* होते हैं।

  दिनांक 28.04.2024 को *श्रीमती सरस्वती ह्यांकी जोशाल अपर उपनिरीक्षक 31 बंटालियन पीएसी* अपनी महिला पुलिस बल के साथ गैस गोदाम रोड छड़ायल मार्ग में हनुमान जयंती जुलूस ड्यूटी में तैनात थीं। इसी दौरान गैस गोदाम रोड की तरफ से एक व्यक्ति जो कि अपने परिवार के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था, को अज्ञात मोटर साईकिल द्वारा टक्कर मार दिया जिससे पूरा परिवार स्वयं, पत्नी एवं बच्ची घायल हो गए।
    यह देखकर *ड्यूटी में तैनात अपर उपनिरीक्षक फौरन मौके पर घायलों को एक वाहन रोककर परिवार को शीघ्र नजदीकी हॉस्पिटल में लेजाकर उपचार* करवाया गया। घायलों के परिजनों को भी सूचित किया गया। *परिजनों ने महिला पुलिस कर्मी का आभार व्यक्त किया गया, तथा नैनीताल पुलिस की सराहना की गयी।*
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]