Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- करवाचौथ के मौके पर गीता मिश्र ने पति की पीठ पर मेहंदी से मेडिकल कालेज की प्रॉपर्टी लिखकर दिया यह संदेश

करवा चौथ के पावन पर्व पर जहां एक ओर सुहागिनें अपने हाथों में मेहंदी रचाकर पति के दीर्घायु होने की कामना कर रही हैं, वहीं कुंतीपुरम, हिम्मतपुर तल्ला हल्द्वानी निवासी गीता मिश्र ने देहदान मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पति की पीठ पर मेहंदी से मेडिकल कलेज की प्रॉपर्टी लिखकर सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। श्रीमती गीता मिश्र ने कहा कि मरणोपरांत मेडिकल कालेज को यदि बॉडी मिलती है तो मेडिकल स्टूडेंट्स प्रयोग के द्वारा व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करते हुए कुशल चिकित्सक बनेंगे, जिससे पति सहित परिवार के सभी सदस्य दीर्घायु होने के साथ-साथ बीमारियों से दूर उत्तम स्वास्थ्य वाले भी होंगे। गीता के पति डॉ सन्तोष मिश्र ने कहा कि उनके परिवार ने 2013 में देहदान का संकल्प लिया था और अब अपने परिचितों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को नेत्रदान,देहदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। डॉ मिश्र ने लोगों से आग्रह किया कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय मेडिकल कालेज के एनाटॉमी विभाग से सम्पर्क करें। हल्द्वानी में सुचित्रा जायसवाल अनमोल संकल्प सिद्धि फाउंडेशन के माध्यम से लोगों को देहदान और नेत्रदान संबंधी संकल्प पूरा कराने में सहयोग कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]