Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पीएम विश्वकर्मा योजना कार्यशाला में एमपी लॉकेट चटर्जी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया प्रतिभाग

हल्द्वानी में भाजपा कार्यालय में ओबीसी मोर्चा द्वारा पार्टी पदाधिकारी की बैठक रखी गई, जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल के हुगली संसदीय क्षेत्र से सांसद लॉकेट चटर्जी ने शिरकत की, इस दौरान ओबीसी मोर्चे के पदाधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च की गई,

विश्वकर्मा योजना का लाभ आम गरीब लोगों तक पहुंचे, इसके लिए पार्टी पदाधिकारी को लोगों के बीच जाकर योजनाओं की जानकारी देने और पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर वर्ग के लोगों के बारे में सोचते हैं, यही वजह है कि उन्होंने विश्वकर्मा योजना लॉन्च की, जिसमें गरीब कामगार लोगों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ विश्वकर्मा योजना की प्रदेश प्रभारी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि बड़े पैमाने पर गरीब और छोटे-छोटे काम करने वाले स्वरोजगार कर आत्म सम्मान से जीने वाले लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जानकारी देकर इस योजना का लाभ दिए जाने को लेकर ओबीसी मोर्चे की बैठक का आयोजन किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]