Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नगर निगम परिसर में मेयर जोगेंद्र रौतेला और एमएनए पंकज उपाध्याय ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

हल्द्वानी नगर निगम परिसर में आज देश के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हल्द्वानी मेयर जोगेंद्र रौतेला द्वारा ध्वजारोहण किया गया, देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज बड़ी संख्या में हल्द्वानी नगर निगम परिसर में लोग मौजूद रहे।हल्द्वानी मेयर एवं नगर आयुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इस दौरान नगर निगम क्षेत्र के कई पार्षद मौजूद रहे।

मेयर जोगेंद्र रौतेला ने अपने भाषण में कहा हमारा देश विविधता में एकता का देश है, यहां पर सभी धर्म सभी जाति सभी मजहब के लोग एकता और भाईचारे के साथ रहते हैं और देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए सभी प्रतिबद्ध हैं, उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के इस दौर में उत्तराखंड राज्य तेजी के साथ विकसित हो रहा है। जिसमें हल्द्वानी नगर निगम अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दे रहा है।

मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा भारत एक ऐसा देश है जहां करोड़ों लोग विभिन्न धर्म, परंपरा और संस्कृति के एक साथ रहते है और स्वतंत्रता दिवस के इस उत्सव को पूरी खुशी के साथ मनाते हैं। इस दिन, भारतीय होने के नाते, हमें गर्व करना चाहिये और ये वादा करना चाहिये कि हम किसी भी प्रकार के आक्रमण या अपमान से अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिये सदा देशभक्ति से पूर्णं और ईंमानदार रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]