Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली : दशोली ब्लॉक के मैठाणा को बनाया जाएगा मॉडल गांव, डीएम संदीप तिवारी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश…

चमोली : दशोली ब्लाक में मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। जिला स्तर पर मॉडल विलेज विकसित करने के लिए मैठाणा गांव का चयन किया गया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में सभी रेखीय विभागों की बैठक लेते हुए मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी रेखीय विभाग संयुक्त रूप से मैठाणा गांव का विजिट करें और मैठाणा गांव को मॉडल विलेज बनाने के लिए इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ कार्य योजना तैयार की जाए। मैठाणा गांव में नर्सरी विकास, कीवी के काश्तकारों की संख्या में वृद्धि, गांव में होम स्टे संचालन, हाट बाजार, ऑर्नामेंटल फिश पौंड बनाने तथा हाउस ऑफ हिमालया की थीम पर आउटलेट बनाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए। स्वरोजगार के उद्देश्य से कैंपिंग कराई जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि मैठाणा में खेल मैदान तक जाने वाले लिंक मार्ग का चौड़ीकरण करने के निर्देश भी दिए। कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सड़क मार्ग अवरूद्व होने पर यहां पर तीर्थयात्रियों को ठहराने एवं अन्य प्रयोजन के लिए खेल मैदान का उचित उपयोग किया जा सकता है। इससे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को मैठाणा पशु सेवा केन्द्र पर सप्ताह में दो दिन पशुधन प्रसार अधिकारी को तैनात करने एवं डीपीआरओ को मिनी सचिवालय को तत्काल खाली कराने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता अला दिया ने जानकारी देेते हुए बताया कि ग्राम सभा में 250 हेक्टेयर भूमि है। इसमें 123 परिवार खेती करते हैं। मैठाणा में मूलभूत सुविधाओं को सदृढ करने से स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ेगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, एपीडी केके पन्त सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]