Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं विधायक डाक्टर मोहन बिष्ट ने स्वास्थ्य विभाग के शिविर पर उठाए सवाल, कही यह बात

उत्तराखंड में आयुष्मान भारत योजना के 4 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में 18 से 22 अप्रैल तक वृहद स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने के कार्यक्रम तय किए गए हैं, नैनीताल जिले में लालकुआं विधानसभा से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई, कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मोहन बिष्ट और जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर में छह अन्य विभाग द्वारा भी अपने स्टाल लगाए गए।

साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारियां प्रदान की गई। इसके अलावा डिजिटल हेल्थ कार्ड आयुष्मान कार्ड और कोविड-19 टीकाकरण अभियान भी चलाया गया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर ने स्वास्थ्य कैंप में आए लोगों का चेकअप किया और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की। लालकुआं से विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि कई विभागों द्वारा जनता को लाभान्वित करने के लिए यह शिविर तो लगाया गया है लेकिन इसका व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया हैं, लिहाजा उनको ऐसा अंदेशा है कि इसका लाभ कम लोगों को मिल पाएगा।

दूसरी तरफ जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने कहा कि यह स्वास्थ्य कैंप कोई पहला स्वास्थ्य कैंप नहीं है, इसके बाद लगातार हेल्थ चेकअप के साथ-साथ कोविड-19 टीकाकरण और डिजिटल कार्ड बनाए जाने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। सरकार और प्रशासन का उद्देश्य आम जनमानस को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]