Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- ईजा-बैणीं महोत्सव के आयोजन में जुटा जिला प्रशासन, महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम धामी

Haldwani news मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिला उत्थान के लिये राज्य में कई सारी योजना चलाई जा रही है, महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पुष्कर धामी की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। ऐसे में नैनीताल जिला प्रशासन सीएम पुष्कर धामी के इस सपने को साकार करने में जुटा हुआ है, जिसके लिए हल्द्वानी में 30 नवंबर को भव्य ईजा- बैणी महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। नैनीताल जनपद की 30 हजार महिलाएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। जिसकी तैयारियां जोर-जोरों से चल रही है, जहां उत्तराखंडी लोक कलाकृतियां व एपण से शहर की दीवारों को सजाया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ एमबीपीजी इंटर कॉलेज परिसर में इस महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई हैं।

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने उत्तराखंड की लोक कला, लोक संस्कृति और हस्तशिल्प उत्पादों के बृहद समागम के लिए ईजा- बैणी महोत्सव में अधिकारियों को संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। 30 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे और 713 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा राज्य भर के हस्तशिल्पी उत्पादन व प्रत्येक जिले के दो लोकप्रिय उत्पादों को यहां स्टॉल के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।

जिसमें 13 जिलों के 26 उत्पाद आकर्षण का केंद्र होंगे। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों का जीवंत चित्रण यहां देखने को मिलेगा। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण व लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ईजा बैणी महोत्सव नाम देकर इसे महिलाओं को स्वालंबी, आत्मनिर्भर और राज्य की आर्थिक में विशेष योगदान देने के लिए मातृशक्ति को सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 713 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कर जनता को सौगात देंगे।

इस महोत्सव को पूरे प्रदेश भर में मुख्यमंत्री द्वारा हल्द्वानी से संबोधित किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम दुर्गा सिटी सेंटर से वृहद कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। इस महोत्सव में राज्य की लोक संस्कृति और लोक कला के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छठा देखने को मिलेगी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि यह महोत्सव जिले के प्रत्येक नागरिक का महोत्सव है, महिलाओं एवं मातृशक्ति को समर्पित इस महोत्सव में हर कोई ईजा- बैणियो के प्रोत्साहन के लिए कार्यक्रम में आमंत्रित है,

जिला प्रशासन के अधिकारी दिन रात कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा, समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी लगातार पूरे कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण करने से लेकर हर एक चीजों को बारीकी से देख रहे हैं, क्योंकि यह कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में इस कार्यक्रम को लेकर कोई भी कोर कसर प्रशासन नहीं छोड़ना चाहता। फिलहाल 30 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम पर पूरे राज्य के लोगों की नजर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]