Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- शादी में हुई मारपीट, दूल्हे की सुहागरात की जगह हवालात में बीती रात…

शादियों में अक्सर मारपीट की खबरें आपने सुनीं और पढ़ी हूंगी। जिसके बाद कई बार तो बरात भी वापस हो जाती है। अब हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हो गई। जैसे-तैसे मामले को शांत करवाया गया। लेकिन दोनों पक्ष आस-पास होने के चलते जब बारात लौटी तो फिर भिड़त हो गई। फिर क्या था दूल्हा भी झगड़े में कूद गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।

दूल्हा हनीमून मनाने से पहले जेल चले गया। तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। तीनों को हवालात में रात गुजारनी पड़ी। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात हरिद्वार जिले के हिलबाईपास निवासी प्रिंस यादव की बारात भीमगोड़ा आई थी। तभी बारातियों और घरातियों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से गाली-गलौच होने पर मारपीट भी हुई।

इस दौरान शादी में आए मेहमानों और जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए दुल्हन की विदाई करा दी। लेकिन इस बीच बरातियों और घरातियों में तनातनी खत्म नहीं हुई। जैसे ही बारात विदा हुई तो घराती और बराती फिर भिड़ने लगे।

इस बीच दूल्हा भी झगड़े में कूद गया। सूचना पर खड़खड़ी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विपिन यादव व हर्ष गोस्वामी सहित दूल्हा प्रिंस को भी पकड़कर कोतवाली ले आई। एसएसआइ अनिल चैहान ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, न्यायालय के समक्ष पेश किया ज्याएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]