Connect with us

उत्तराखण्ड

पर्यटन सीजन में सैलानियों को डीआईजी कुमाऊँ ने दी यह सौगात…

हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन में पुलिस ने यात्रा सीजन को देखते हुए प्रीपेड टैक्सी बूथ की शुरुआत करने की सराहनीय पहल की है, डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कुमाऊं के पहले प्रीपेड टैक्सी बूथ का शुभारंभ किया, काठगोदाम कुमाऊं का सबसे अंतिम रेलवे स्टेशन है यहां से यात्री टैक्सी के माध्यम से पहाड़ों के विभिन्न पर्यटक स्थलों के दर्शन में जाते हैं लिहाजा पर्यटकों को सही जानकारी मिले और किराए को लेकर मूल्य निर्धारण सहित उनकी सुरक्षा और जानकारी के लिए पुलिस ने प्रीपेड टैक्सी बूथ की शुरुआत की है, डीआईजी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा सीजन में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए इस प्रीपेड टैक्सी बूथ की शुरुआत की गई है जहां से यात्रियों के लिए टैक्सियों के रेट निर्धारण से लेकर उनको पर्यटक स्थलों की जानकारी सहित हर तरह की मदद के लिए यहां पर व्यवस्थाएं की गई है, उन्होंने कहा कि मनमाना किराया वसूलने वाले टैक्सी चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी, पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा कराना ही हमारा सबसे पहला उद्देश्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]