Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – नैब में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का मनाया गया जन्मदिन, मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद…

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर गौलापार मण्डल में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने सूर्या देवी मंदिर मां कालीचौड़ मंदिर में दर्शनों के साथ-साथ गौलापार स्थित नैब दिव्यांग बच्चों से भेंट कर उनके साथ भोजन किया।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रातः गौलापार स्थित सूर्या देवी मंदिर में दर्शन करने के साथ मां कालीचौड़ मंदिर में भी दर्शन किए, इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, गौलापार मंडल के मंडल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट,जिला महामंत्री नवीन भट्ट, गोविंद मिश्रा, बसंत सनवाल, राजकुमार फुलारा,महेश खुल्बे , साकेत अग्रवाल,सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।
देर शाम केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट गौलापार स्थित दिव्यांग बच्चों के स्कूल नैब में पहुंचे, मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जहां उन्होंने बच्चों के साथ काफी समय बिताने के साथ साथ दिव्यांग बच्चों के साथ भोजन भी ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग बच्चों के विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने का भी पूर्ण आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]