Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- दहेज में दूल्हे ने मांगी कार, बेटी के पिता ने किया इंकार, तोड़ दी शादी… फिर थाने पहुंचे दोनों परिवार…

Haldwani news बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दहेज में कार नहीं मिली तो दूल्हे ने शादी तोड़ दी, पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उजाला नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि उनकी बेटी की शादी शहर के आजाद नगर निवासी युवक से नवम्बर 2021 में 50 लोगों के बीच शादी तय हुई, जहां सगाई के रस्म में करीब ₹ ढाई लाख खर्च हुए, इस बीच दोनों पक्ष के लोगों का उनके घर आना जाना लगा रहा, जहां 7.50 लाख रुपये उपहार के रूप में खर्च कर दिए, इस बीच शादी की तारीख तय होनी थी, शादी की तारीख नजदीक आते ही दूल्हे पक्ष के लोगों ने कार की डिमांड कर दी, बेटी के पिता ने असमर्थता जाहिर की तो लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। इससे बेटी के पिता और उनका परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं, उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने अकील अहमद, वसीम अहमद, नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस का कहना है कि पीड़ित के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]