Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: कानून एवं व्यवस्था को लेकर वी. मुरुगेशन की महत्वपूर्ण बैठक, अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश

हल्द्वानी: प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले के एसएसपी, एसपी क्राइम और सीओ स्तर के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान अपराध नियंत्रण, मामलों के जल्द खुलासे और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर कड़े निर्देश दिए गए।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में वी. मुरुगेशन ने बताया कि इस समीक्षा बैठक में दो अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई—

  1. सर्कल ऑफिसर्स (CO) की कार्यशैली और उनके क्षेत्र की कानून व्यवस्था का आकलन।
  2. वांटेड अपराधियों की धरपकड़ में तेजी लाने और लंबित मामलों को जल्द सुलझाने के निर्देश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। वी. मुरुगेशन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान को और तेज किया जाए। दोनों जिलों में पुलिस को इस पर विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है।

आगामी ईद पर्व को लेकर भी सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वी. मुरुगेशन ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है ताकि अफवाहें न फैलें और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन अब अपराध और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]