उत्तराखण्ड
हल्द्वानी- जलभराव पर टैक्टर लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया
Haldwani news भारी बारिश के दौरान हल्द्वानी शहर के अंदर हो रहा जलभराव अब सियासी रंग लेने लगा है, हल्द्वानी में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया और कांग्रेस कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय आज ट्रैक्टर से पहुंचे।
हल्द्वानी शहर को जलभराव से मुक्त करने की मांग को लेकर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी सौंपा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया ने कहा कि आधे घंटे की बारिश में पूरा हल्द्वानी शहर तालाब में तब्दील हो जा रहा है। लिहाजा इस समस्या के निदान के लिए कई सालों से प्रशासन केवल आश्वासन ही देता आ रहा है।
अगर जल्द इस समस्या का स्थाई निदान नहीं किया गया तो एक नागरिक के अधिकारों के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ वह स्वयं मुकदमा दर्ज कराएंगे, क्योंकि शहर में जलभराव और नहरों के ओवरफ्लो होने से आम जनमानस की जान जोखिम में जा रही है, यदि कोई हादसा होता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी, यदि ऐसा हुआ तो वह स्वयं संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)