Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- युवक को सेल्फी लेना पड़ा भारी, देखते ही देखते खाई में जा गिरा युवक, पुलिस ने किया रेस्क्यू।

हल्द्वानी में सेल्फी लेना एक युवक को उस दौरान भारी पड़ गया जब वह सेल्फी ले रहा था। उसी दौरान युवक का पैर फिसल गया और युवक पहाड़ के नीचे गिर गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पूरा मामला हैड़ाखान के रोशिला क्षेत्र का है, जहां पर दमूवाढूंगा के रहने वाले तुषार टम्टा अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी करने गया था।

वह रोशिला के पास सेल्फी ले रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे खाई की तरफ गिर गया, जिसमें युवक को गंभीर चोट आई है, युवक के नीचे गिरने की सूचना उसके साथ पार्टी करने गए दोस्तों ने पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का रेस्क्यू किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ काठगोदाम प्रमोद पाठक ने जानकारी देते हुए बताया की युवक का नाम तुषार टम्टा है जो की दमूवाढूंगा का रहने वाला है, वह अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने रोशिला की तरफ गया था।

इस दौरान युवक तुषार रोशिला से सेल्फी लेने लगा कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह देखते ही देखते खाई की तरफ़ गिर गया, आनन-फानन में तुषार के दोस्तों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]