Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- संविधान सम्मान यात्रा पर विधायक सुमित, पार्षद राधा और सामाजिक कार्यकर्ता विनोद ने की पुष्प वर्षा

हल्द्वानी में आज सविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती से पहले अंबेडकर समाज के लोगों द्वारा आज संविधान सम्मान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल सवार युवाओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान पर चलने का संकल्प लिया। राजपुरा वार्ड नंबर 12 की पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार द्वारा संविधान सम्मान यात्रा में आए हुए लोगों के ऊपर जमकर पुष्प वर्षा की गई, जिसमें हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौजूद रहे।

बड़ी संख्या में यात्रा में मौजूद लोगों ने जय भीम जय भारत के नारे भी लगाए इस पत्रकारों से बात करते हुए सभी वक्ताओं ने कहा आज संविधान को बचाने की जरूरत है क्योंकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जिस सोच और संकल्प के साथ संविधान बनाया था उसे आज बदलने की कोशिश की जा रही है ऐसे में सबको एकजुट होने की जरूरत है तभी जाकर हमारे देश का संविधान बचा सकेंगे और बाबा साहब के सपने साकार हो सकेंगे, संविधान सम्मान यात्रा में पुष्पों की वर्षा देखकर यात्रा में मौजूद बाइक सवार लोग बेहद खुश नजर आए जहां उनके लिए पीने के लिए शीतल जल की व्यवस्था भी की गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]