Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सतीश कौशिक और आशुतोष राणा के साथ इस वेब सीरीज में दिखेगा हल्द्वानी का ललित, जानिए कौन है ललित…

हल्द्वानी के शीशमहल में रहने वाले ललित रावत ने अपने अभिनय का लोहा बॉलीवुड में मनवाया है। ललित कर्म युद्ध नाम की वेब सीरीज में अभिनय कर रहे हैं, वेब सीरीज कर्म युद्ध में मुख्य किरदार के रूप में आशुतोष राणा, सतीश कौशिक, पाओलीदाम जैसे कलाकार है, इन मजे हुए कलाकारों के बीच अपना अभिनय मनवाना किसी से कम नहीं है। ऐसे में ललित रावत ने कर्म युद्ध वेब सीरीज में अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया है, यह मुख्य तौर पर बिज़नस राइवलरी पर बनी एक वेब सीरीज है, वेब सीरीज में अभिनय करने से पहले ललित ने तीन साल बॉलीवुड लेकर एडवर्टाइजमेंट की इंडस्ट्री में काफी संघर्ष किया है।

ललित… म्यूच्यूअल फंड्स, स्पाइस मनी, पॉलिसी बाजार के ऐड कर चुके हैं, साथ ही वह सोनी चैनल पर आने वाले क्राइम पेट्रोल में भी अपना अभिनय दिखा चुके हैं, पर वह लगातार थिएटर में भी काफी सक्रिय रहते हैं, इन्हीं सब वजहों से ललित को वेब सीरीज कर्म युद्ध में अपने अभिनय का जौहर दिखाने का मौका मिला है, ललित का कहना है की इतने बड़े कलाकारों के बीच अभिनय करना उनके जीवन का एक बहुत बड़ा अचीवमेंट है, जहां उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है, ललित की इस कामयाबी पर उनके परिजनों के साथ साथ शीशमहल क्षेत्र के लोगों में भी खुशी का माहौल है, और सभी क्षेत्रवासियों ने वेब सीरीज कर्म युद्ध को देखने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]