Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- चलती हुई स्कूल बस में लगी आग, बाल बाल बचे बच्चे

हल्द्वानी में एक बार फिर से स्कूल बस में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू के पास एक स्कूल बस में आग लग गई, गनीमत यह रही कि बच्चों को समय रहते पहले ही स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया था। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसने आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है की बस के इंजन की तरफ कुछ शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते धुआं निकलने लगा, इसके बाद तत्काल 35 बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया और सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पर लिया। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा ने बताया फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, सभी बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं, इंजन में किन कर्म से आग लगी, इसका पता लगाया जा रहा है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]