Connect with us

हल्द्वानी- राहुल गांधी की सदस्यता रद्द मामले में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह…

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- राहुल गांधी की सदस्यता रद्द मामले में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह…

हल्द्वानी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित होकर मोदी सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए सत्याग्रह किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य, कांग्रेस नेता ललित जोशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आज देश में लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही है। राहुल गांधी को सच बोलने की सजा मिली है, देश का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है उन्हें अपील करने का तक मौका नहीं दिया गया जल्दबाजी में उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। यह दर्शाता है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से डर गई है और उच्चतम न्यायालय से राहुल गांधी को न्याय मिलेगा, जनता भाजपा सरकार को 2024 के चुनाव में इसका जवाब देगी।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]

To Top