Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- बंदी से मिलने आए थे जेल, जाना पड़ा कोतवाली, पढ़िए पूरी ख़बर…

हल्द्वानी जेल में बंदी से मिलने आए उसके परिचित खुद पुलिस थाने पहुंच गए, पूरा मामला हल्द्वानी जेल परिसर के पास का है, जहां पर एक वैगनार वाहन से चार मोबाइल फोन, दो पर्स और 6 एटीएम कार्ड समेत कई सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए हैं, उत्तर प्रदेश बहेड़ी से हल्द्वानी जेल अपने परिचित बंदी से मिलने के लिए आये योगेंद्र कुमार, विनोद कुमार और भूपेंद्र गंगवार का मोबाइल फोन चोरी हो गया है। यह तीनों अपनी वेगनआर वाहन को जेल परिसर के पास खड़ा करके जेल के अंदर चले गए थे,

कुछ देर बाद जब वापस आए तो गाड़ी का दरवाजा खुला हुआ था, इसमें से चार मोबाइल फोन, 6 एटीएम कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज गायब थे, ऐसे में हीरानगर चौकी में पुलिस को एक तहरीर भी दी है और मोबाइल फोन जल्द से जल्द रिकवर करवाने की पुलिस से बात की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]