Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट/एसडीएम कार्यालय में खुली कैंटीन, अब फरियादियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन…

Haldwani news सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मिकों व फरियादियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन, वहीं बाहरी मिलावटी व अशुद्ध भोजन से मिलेगा निजात। दीनदयाल मिशन अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कुसुमखेड़ा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी हल्द्वानी कार्यालय के परिसर में कैंटीन का शुभारंभ किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह, व मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर कैंटिन का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में कैंटीन का शुभारंभ किया गया है, जिसे चलाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। इसके साथ ही परिसर में आने वाले फरियादियों, कर्मिकों को 50 रुपये में घर जैसा पौष्टिक भोजन मिलेगा।

थाली में 04 रोटी, सब्जी, दाल, चावल व सलाद रहेगा। जिलाधिकारी नैनीताल का मानना है कि महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल है। जिले भर में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने में सभी लोग मिलकर सहयोग करें, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह एवम मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि कैंटीन के बेहतर संचालन हेतु कार्यालय में चाय व प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था कराई जायेगी। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कविता व कोषाध्यक्ष भावना ने कहा कि उनके द्वारा गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सभी का स्वस्थ बेहतर रहें।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]