Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- वन दरोगा ने जंगल में लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस…

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के बेलबाबा के पास जंगल की तरफ वन विभाग के सेवानिवृत्त दरोगा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, वहीं इस घटना से आसपास हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस द्वारा शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज संचित राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत्त वन दरोगा जिनका नाम आनंद लाल है जो कि पीलीकोठी स्थित पंचशील कॉलोनी फेस टू के रहने वाले हैं।

बेलबाबा के पास नजदीक सटे हुए जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है, जिनके पास से पुलिस को एक संदिग्ध सुसाइड नोट भी मिला है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]