Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे नर्सिंग स्टाफ को पुलिस ने जबरन अस्पताल में कराया भर्ती

Haldwani news हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में पिछले 23 दिनों से नर्सिंग स्टाफ 2621 पदों पर स्थाई नियुक्ति वर्ष वार किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है, तो वही पिछले 7 जुलाई से लगातार भूख हड़ताल भी की जारी है, आज प्रशासन और पुलिस द्वारा भूख हड़ताल पर बैठे दो नर्सिंग स्टाफ को जबरन उठाकर बेस हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। प्रशासन और पुलिस ने हड़ताल कर रहे नर्सिंग स्टाफ के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा भूख हड़ताल पर बैठे नर्सिंग स्टाफ की तबीयत खराब हो गई है, ऐसे में इनको हॉस्पिटल में भर्ती कराना बेहद जरूरी था।

इसी वजह से आज इनको बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, वहीं नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा और वह लगातार भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे जब तक उनकी मांग सरकार नहीं मान लेती।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]