Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- यात्रीगण कृपया ध्यान दें… कल नहीं चलेगी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जानिए क्या है वजह

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को रविवार कुछ समय के लिए रोका जाएगा, क्योंकि मुरादाबाद रेलवे स्टेशन में निर्माण कार्य होने के चलते ट्रेन संचालन बंद किया जायेगा। जिसके चलते काठगोदाम रेलवे स्टेशन से काठगोदाम और दिल्ली के बीच चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस नहीं चलेगी। इज्जत नगर मंडल के पीआरओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को संपर्क क्रांति काठगोदाम से पुरानी दिल्ली रेलवे के लिए नहीं चलेगी साथ ही पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से काठगोदाम के लिए भी नहीं चलेगी।

जिसके चलते रामनगर से भी संपर्क क्रांति में जुड़ने वाले कोच जो मुरादाबाद में जुड़ते हैं वह भी संचालित नहीं होंगे। इसके अलावा काठगोदाम-मुरादाबाद के बीच चलाने वाली मुरादाबाद स्पेशल एक्सप्रेस रामपुर- मुरादाबाद के मध्य निरस्त रहेगी। वहीं मुरादाबाद-काठगोदाम के बीच चलने काठगोदाम एक्सप्रेस स्पेशल मुरादाबाद-रामपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]