Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कुमाऊं आयुक्त, DIG और SSP ने कई पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, CPU के रोहित को भी मिला सम्मान…

नैनीताल पुलिस के कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य को लेकर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, वही कुमाऊं रेंज के डीआईजी योगेंद्र रावत और एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा समेत जनपद के सभी पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।इस दौरान हल्द्वानी के सीपीयू यूनिट में तैनात कांस्टेबल रोहित सिंह को कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र रावत और एसएसपी प्रह्लाद मीणा द्वारा पर्यटन सीजन ड्यूटी, कैंची धाम मेले में ड्यूटी और हल्द्वानी शहर से लेकर रानीबाग तिराहे तक ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर तरीके से चलाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कांस्टेबल रोहित सिंह हल्द्वानी सीपीयू यूनिट में काफी समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जो लगातार ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं। ऐसे में उनकी इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]