उत्तराखण्ड
हल्द्वानी – अवैध अतिक्रमण पर होगी बड़ी कार्रवाई डीएम ने दिये यह निर्देश…
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी पंकज भट्ट ने बैठक लेकर अधिकारियों को जिले में अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के अधिकारियों को अपनी अपनी भूमि में हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित करने के निर्देश देते हुए वृहद रूप में अतिक्रमण अभियान अभियान चलाने को कहा इसके साथ ही यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे स्थानों को भी चिन्हित करते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि अतिक्रमणकारी कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा, उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-Unacademy.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)