Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गोविंद बिष्ट बने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, बधाईयों का दौर जारी…

उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने कई जिलों के जिलाध्यक्ष की लिस्ट जारी की है, हल्द्वानी महानगर के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, सीनियर एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट की नियुक्ति की गई है।

गोविंद बिष्ट के महानगर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश समेत पार्टी के तमाम बड़े नेताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की और सभी ने यह उम्मीद जताई है कि गोविंद बिष्ट हल्द्वानी महानगर के अंदर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे।

राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे, गोविंद बिष्ट ने महानगर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश समेत तमाम बड़े नेताओं का धन्यवाद अदा किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]