Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : मछली बाजार में मिला युवक का शव,इलाके में मचा हड़कंप…

हल्द्वानी के मछली बाजार स्थित गांधी नगर नाले में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वह काफी पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]